हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। पानीपत, जींद, भिवानी, पलवल, सोनीपत और सिरसा के रानियां में धुंध छाई है। शीतलहर चल रही है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने आज (सोमवार को) प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 14 जिलों में बारिश हो सकती है। इनमें भिवानी, जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। प्रदेश में लगातार 5 फरवरी तक हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी महीने के पहले पखवाड़े (15 दिन) में लगातार ठंड रहेगी। जबकि, दूसरे पखवाड़े में ठंड के तेवर ढीले पड़ जाएंगे।

इससे पहले रविवार को प्रदेश में सबसे ठंडा एरिया जींद का पांडू पिंडारा रहा, जहां का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, फरवरी महीने में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इनमें केवल 2 पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश होने की संभावना है। फरवरी महीने के पहले पखवाड़े में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि 3 फरवरी, 11 फरवरी और 15 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम में बदलाव आएगा। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हल्की बारिश की संभावना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!