महाकुंभ का आज 21वां दिन है। रात 8 बजे तक 1.29 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 34.90 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

बसंत पंचमी स्नान को देखते हुए 2 से 4 फरवरी तक प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं। निगरानी के लिए हेलिकॉप्टर तैनात किया गया है।

आज से 4 फरवरी तक श्रद्धालुओं को अपने वाहन शहर के बाहर पार्किंग में खड़े करने होंगे। पार्किंग से वे शटल बस से या पैदल घाटों तक पहुंच सकेंगे। बड़े और छोटे वाहनों की पार्किंग अलग कर दी गई है।

प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। एक साइड से श्रद्धालु आएंगे तो दूसरी साइड से निकासी होगी।

महाकुंभ भगदड़ पर सोशल मीडिया पर 2 वीडियो वायरल किए गए। इनमें कहा गया है कि किडनी-लीवर निकालो, लाशों को नदी में प्रवाहित करो। पुलिस ने दोनों सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज की है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!