रोहतक. हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा के पीएसओ ने खुदकुशी कर ली. रोहतक में एक निजी अस्पताल में पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मृतक पीएसओ की पहचान एएसआई प्रदीप के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 9 बजे की घटना है और प्रदीप ने रोहतक में अपने गांव मोखरा में सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है.

बताया जा रहा है कि दीपेंद्र हुड्डा के पीएसओ के रूप में कार्यरत एएसआई प्रदीप शाम को ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौटे थे और रात को छत पर बने कमरे में अकेला बैठा हुआ था और इसी दौरान ही यह घटना हुई है. पीएसओ ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और मौके पर खून बिखरा हुआ था. बैड पर भी खून नजर आ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!