नेकी राम कॉलेज के विद्यार्थियों ने पावर हाउस के पास हुए झगड़े की घटना के संबंध में प्रभारी पुलिस चौंकी माडल टाउन पीएसआई विकास द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। विद्यार्थियों ने बताया कि घटना के समय उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि झगड़े में शामिल युवक कौन थे। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की गई और फुटेज के आधार पर झगड़े में शामिल युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।
पीएसआई विकास प्रभारी पुलिस चौंकी माडल टाउन रोहतक की विद्यार्थियों ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे पुलिस की कार्रवाई से खुश हैं। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस के बारे में उनके मन में कुछ गलत धारणा थी, लेकिन पुलिस ने जिस तत्परता से मामले में कार्रवाई की, उससे उनका पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। विद्यार्थियों के दोनो पक्षो द्वारा माडल टाउन चौंकी पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस का धन्यवाद किया।
विद्यार्थियों ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की घटना होने पर कानून को अपने हाथ में न लें तथा तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि पुलिस द्वारा समय पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।
रोहतक पुलिस आमजन से अपील करती है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
