लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi आज शाम Gurugram पहुंचेंगे। वह खांडसा चौक पर पूर्व सांसद Brijendra Singh की सद्भाव यात्रा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी करीब एक किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे। इसके बाद एसडी स्कूल के सामने आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

बृजेंद्र सिंह ने 5 अक्टूबर 2025 को सद्भाव यात्रा शुरू की थी। वह अब तक प्रदेश के 83 विधानसभा हलकों में पैदल यात्रा कर चुके हैं। उनकी यह यात्रा राहुल गांधी की Bharat Jodo Yatra की तर्ज पर निकाली जा रही है।

हालांकि राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। Sirsa जिले के तीन कांग्रेस विधायकों ने यात्रा से दूरी बना ली है। सिरसा विधायक Gokul Setia ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि “भाजपा की मलाई खाकर दाढ़ी बढ़ा लो और फिर राहुल गांधी को बुला लो।”

वहीं हुड्डा गुट से जुड़े कालांवाली विधायक Shishpal Keharwala और ऐलनाबाद विधायक Bharat Singh Beniwal ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं मिला, इसलिए वे गुरुग्राम नहीं जा रहे।

इससे पहले हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष Rao Narender Singh ने भी बृजेंद्र सिंह की यात्रा को निजी कार्यक्रम बताया था। हालांकि 6 मई को राहुल गांधी का दौरा तय होने के बाद उन्होंने कांग्रेस नेताओं से यात्रा में शामिल होने की अपील करते हुए पत्र जारी किया।

बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री Birender Singh के बेटे हैं। बीरेंद्र सिंह किसान नेता Sir Chhotu Ram के नाती हैं। बृजेंद्र सिंह पूर्व IAS अधिकारी भी रह चुके हैं और उन्होंने 1998 की सिविल सेवा परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की थी।

साल 2014 में बीरेंद्र सिंह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद 2019 में बृजेंद्र सिंह ने आईएएस से रिटायरमेंट लेकर भाजपा जॉइन की और हिसार लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने। वर्ष 2024 में पिता-पुत्र ने भाजपा छोड़ दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया।

इस यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं के अलग-अलग बयान भी सामने आ चुके हैं। कांग्रेस प्रभारी B. K. Hariprasad ने कहा था कि यह पार्टी का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Uday Bhan भी इसे निजी यात्रा बता चुके हैं। हिसार सांसद Jai Prakash ने कहा था कि प्रदेश में अब सद्भाव यात्रा की जरूरत नहीं रह गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!