हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को पानीपत में एक सड़क हादसे में घायल हो गए। पंवार का काफिला जीटी रोड पर एल्डिको के पास से पानीपत शहर की ओर आ रहा था।
इसी दौरान, सड़क पर चल रहीं 3-4 अनियंत्रित गाड़ियां अचानक मंत्री के काफिले में घुस गईं। गाड़ियां पंवार की गाड़ी से टकरा गईं। उनकी कार का अगला हिस्सा तक पिचक गया।
हादसे के तुरंत बाद उनके सुरक्षाकर्मियों और आसपास के लोगों ने मंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
