रोहतक पुलिस की एएनसी टीम ने रोहतक व महम एरिया से दो महिला आरोपीयो को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। महिलाओ से कुल 26 ग्राम 587 मिलिग्राम हैरोईन बरामद हुई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि अंचल के नेतृत्व मे एएनसी की टीम ने रैनकपुरा मोड खोखरा कोट के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की रैनकपुरा निवासी महिला नशीला पदार्थ बेचने का काम करती है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये रैनकपुरा तालाब के नजदीक नीम के पेड के पास से महिला को शक के आधार पर काबू किया गया। महिला की पहचान मोनिका पत्नी रिंकु निवासी रैनकपुरा खोखरा कोट रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर महिला के पास से 21 ग्राम 510 मिलिग्राम हैरोईन बरामद हुई है। महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर मे अभियोग संख्या 307/2026 अंकित किया गया है।

एएनसी की टीम उप.नि जितेन्द्र के नेतृत्व मे सुचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये साहसी मौहल्ला काठमन्डी महम से आशा पत्नी कुलदीप निवासी साहसी मौहल्ला काठमन्डी महम काबू किया गया। महिला से 05 ग्राम 077 मिलिग्राम हैरोईन बरामद हुई है। आरोपिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 263/2026 अंकित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!