रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-1 रोहतक की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से दो देसी पिस्तौल व 04 रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। 
  पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि विनोद दलाल के नेतृत्व मे अपराध शाखा-1 रोहतक की टीम गिझी रोड रोहतक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सुचना के आधार पर गांव गिरधरपुर निवासी युवक को गिझी से सापंला रोड से शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान मोहित पुत्र मगंतुराम निवासी गिरधरपुर जिला झज्जर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से दो देसी पिस्तौल व 04 रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सांपला मे अभियोग संख्या 307/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!