दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर सीजेपी प्रोटेस्ट चल रहा है. सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच विपक्ष भी सरकार को घेरने में लगा है. इस बीच पीएम मोदी ने पेपर लीक को लेकर बड़ा ऐलान किया है. सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच पीएम मोदी ने ऐलान किया कि सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बीच पीएम मोदी ने कहा कि अब पेपर लीक के सभी मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द और सख्त सजा मिल सके. उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभागों और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार फैसले ले रही है और यह उसी दिशा में एक अहम कदम है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

