रोहतक ( )विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की मासिक जिला बैठक स्थानीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजीव मलिक जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रान्त अध्यक्ष राधे श्याम चिलाना जी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला सह मंत्री कमल सुनेजा जी द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर नवीन दायित्वों की घोषणा भी की गई तथा आने वाले समय में संगठन द्वारा किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के आगामी कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए अपने सुझाव रखे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने तथा निर्धारित दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
बैठक का समापन प्रान्त संगठन मंत्री राधे श्याम जी के मार्गदर्शन एवं समापन संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने संगठन की आगामी योजनाओं और कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा सभी से एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक के उपरांत सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!