पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित के दिशा निर्देशों के तहत स्वतत्रंता दिवस को ध्यान मे रखते हुए बम निरोधक दस्ता प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे बम निरोधक दस्ता व सीआईडी की टीम के साथ संयुक्त रूप से मिलकर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 15.08.2026 को होने वाले जिला स्तरीय व उपमण्डल स्तर पर स्वतन्त्रता दिवस समारोह के स्थलों का बारीकी से चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शोरी मार्किट, रेलवे स्टेशन, शीतल माँल, सुविधा माँल, दुर्गा भवन पार्किंग, लक्ष्य डेयरी आदि की जांच की गई। इसके अतिरिक्त सभी प्रभारी थाना द्वारा अपने अपने अधीनिस्त क्षेत्र मे सर्चिंग अभियान के तहत चैकिंग की गई। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित ने बताया कि सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में सख्त दिशा-निर्देश जारी किए है कि 15 अगस्त तक सभी राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी थाना/चौकी अपने-अपने ईलाका में प्रभावी रुप से गश्त व चैकिंग करेगे। विशेष जांच टीम भी तैयार की गई है जो रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, बाजार, मॉल व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गहनता से जांच कर रही है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस स्वाट टीम/क्यूआर टीम जो आधुनिक हथियारों से लैस है शहर में निरंतर गश्त कर रही है। बम निरोधक दस्ते द्वारा बस स्टैंड व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त आमजन को जागरूक भी किया जा रहा है तथा सतर्क रहने बारे हिदायत दी गई। रोहतक पुलिस द्वारा आमजन से अपील है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु, वाहन या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। संदिग्ध वस्तु को न तो खुद छुएं और ही किसी को छूनें दे। रोहतक पुलिस का सहयोग करें। रोहतक पुलिस द्वारा निरंतर चैकिंग अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!