हरियाणा के रोहतक के महम से विधायक बलराज कुंडू कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने पिछले दिनों संपर्क में आने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जांच कराने के लिए कहा है। विधायक ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।
बुधवार को शाम पांच बजे महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कोरोना के शुरुआती लक्षणों के बाद बीते कल मैंने कोविड-19 का टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। मेरा आग्रह है कि मेरे सम्पर्क में आए सभी लोग अपना टेस्ट करवाएं। गाइडलाइन का पालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं और मास्क पहनें। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
कोरोना के शुरुआती लक्षणों के बाद कल मैंने #COVID19 का टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा आग्रह है कि मेरे सम्पर्क में आये सभी लोग अपना टेस्ट करवाएं। गाइडलाइंस का पालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं और मास्क पहनें। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
— Balraj Kundu (@BalrajKundu1) January 12, 2022
मुझे रात से तेज बुखार, खांसी व जुकाम है जिसे देखते हुए कोविड-19 टेस्ट कराया है। शाम तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। सम्पर्क में रहने वाले सभी लोगों से मेरी अपील है कि आप लोग भी एहतियात बरते एवं अपना कोरोना का टेस्ट करवाएं। सभी लोग मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। pic.twitter.com/NihvLM7YBD
— Balraj Kundu (@BalrajKundu1) January 11, 2022
विधायक ने मंगलवार को भी उस समय ट्वीट किया था, जब उन्होंने तबीयत खराब होने पर खुद की कोरोना की सैंपलिंग कराई थी। लिखा था कि बुखार, खांसी आदि की शिकायत आने पर वह कोरोना की सैंपलिंग करा रहे हैं। रिपोर्ट आने से पहले भी विधायक ने खुद के संपर्क में रहने वाले लोगों को जांच कराने कराने की सलाह दी थी।
