रोहतक के गांव करौंथा निवासी जयवीर ने शिवाजी कॉलोनी थाने में एक्सीडेंट की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उन्होंने झज्जर-रोहतक रोड पर ढाबा खोल रखा है। उसके ढाबे पर सोनीपत के गांव धनाना निवासी रमेश नौकरी करता है। 15 नवंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे रमेश रोड की तरफ घूमने गया था और वह ढाबे पर मौजूद था। इसी दौरान सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने रमेश को टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

जयवीर ने बताया कि उसे अचानक चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उन्होंने जाकर देखा तो पाया कि रमेश का एक्सीडेंट हो रखा है। उसने रमेश को संभाला और घायल अवस्था में रोहतक पीजीआई पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

शिवाजी कॉलोनी थाना के जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि उन्हें एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी। जिस सूचना पर वे मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के कारण रमेश की मौत हुई है। ढाबा संचालक के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!