हरियाणा के प्राइमरी स्कूलों में जल्द छुट्‌टी हो सकती है। धुंध-प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप 3 लागू होने के बाद यह फैसला लिया जा सकता है। इस बारे में सरकार ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को फैसले की छूट दे दी है।

एलिमेंट्री एजुकेशन के डायरेक्टर जनरल की तरफ से इस बारे में सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को चिट्‌ठी भेजी गई है। जिसमें कहा कि स्टूडेंट्स की स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में 5वीं तक ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा सकती है। इसमें लगातार बढ़ते AQI का हवाला दिया गया है

हरियाणा के अधिकतर जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हिसार, नाथूसरी चौपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, कैथल, नरवाना, नासरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, डबवाली, गुहला, पिहोवा, अंबाला, कालका, पंचकूला में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

इन इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, चरखी दादरी को अलर्ट पर रखा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!