आज हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की राज्य कार्यकारिणी कि  मिटिग राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद कि अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसका संचालन‌ महासचिव सुमेर सिवाच ने किया मीटिंग में निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक   हरियाण  में सभी डिपो कमेटियों के डिपो सम्मेलन करवाए जाएंगे उसके बाद 18 वां राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन किया जाएगा। राज्य की तैयारियां में आज सभी डिपो कमेटीयों से कार्यकारिणी की मीटिंग में भाग लिया और अपने डिपो में की गई मेंबरशिप की लिस्ट और मेंबरशिप जमा करते हुए डिपो में सम्मेलन की तैयारी का जायजा लेते हुए जिन डिपो में मेंबरशिप कम है उनको एक सप्ताह का टाइम और देते हुए 7 सितंबर तक मेंबरशिप अभियान पूरा करने पर विचार किया। इसके पश्चात 8-9-10 सितंबर को तीन दिन मुख्यालय रोहतक यूनियन कार्यालय में संघर्ष फंड के कोटे के साथ-साथ मेंबरशिप लिस्ट जमा करने का निर्णय लिया गया एवं निर्णय लिया गया कि इसके बाद किसी भी डिपो सब डिपो को मेंबरशिप जमा नहीं की जाएगी।

          मिटिंग में परिवहन मंत्री के साथ हुई मीटिंग की मानी हुई मांगों को लागू ना करने बारे विरोध व्यक्त किया गया जिसमें चालक को 54100 और परिचालक व लिपिको को वेतनमान 35400 का प्रस्ताव बनाकर एफडी में भेजने  की बात पर सहमति हुई थी,परिचालकों एवं चालकों के टी ए, ओवर टाईम कि पॉलिसी बनाकर बकाया टी ऐ ,औवरटाम जल्द से जल्द भुगतान करने की बात हुई थी, सभी चालकों की स्पेशल पोस्ट बनाकर  स्टैंड इंचार्ज के पद पर प्रमोशन करने की बात हुई थी, मुख्यालय में सभी कर्मचारियों के पेंडिंग केश बारे जल्द से जल्द इंक्वारी कर कर्मचारियों की हक में फैसला करने की सहमति बनी थी, 2 साल का बोनस देने एवं बोनस देने की पक्की नीति बनाने पर भी सहमति हुई थी, काटी गई छुट्टियों एवं कलैंडर में दिए गए अवकाश देने बारे दोबारा से पहले जैसी लागू करने नहीं तो CSR के अनुसार  5 दिन का सप्ताह और सप्ताह में 2 दिन का अवकाश लागू करने की बात हुई थी, जो कर्मचारी  इस दौरान रिटायर हुए हैं उनकी जल्द से जल्द छुट्टियों के बकाया पैसे भुगतान करने  की बात हुई थी, दोबारा से 40 दिन बाद मीटिंग कर नितिगत मुद्दों पर चर्चा करने पर सहमति बनी थी, रोडवेज के बेड़े में सरकारी बसें शामिल करने ओर सभी बसों कि बाड़ी गुरुग्राम HREC में चेसिस पर बाड़ी बनवाने पर सहमति बनी थी, हरियाणा रोडवेज में सभी पदों पर प्रमोशन करने ओर खाली पदों पर नई पक्कि भर्ती करने एवं सभी कच्चे कर्मचारियों को उच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार पक्का करने, कर्मशाला के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को कोमन कैडर को समाप्त कर सभी कर्मचारियों की प्रमोशन करना, खाली पदों पर भर्ती करने का स्वयं परिवहन मंत्री ने आश्वासन दिया था और ट्रांसफर पॉलिसी से पहले आपसी स्थानान्तरण पर भी सहमति बनी थी अब अधिकारियों एवं मंत्री द्वारा बातचीत के फैसले के अनुसार मीटिंग के मिनट्स आधे अधूरे निकालने और  मानी हुई मांगों पर चर्चा तक नहीं की गई, मंत्री महोदय ने 40 दिन के बाद नीतिगत मुद्दों पर मीटिंग करने की भी सहमति दी गई थी लेकिन अभी तक  दोबारा मीटिंग का कोई पत्र जारी नहीं किया गया है जिससे रोडवेज कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। इस नाराजगी को लेकर हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने मीटिंग में दुबारा से स्वतंत्र आंदोलन कर माननीय परिवहन मंत्री को पत्र लिखने का फैसला लिया गया जिसमें सभी राज्य कमेटी के पदाधिकारी एवं पूरे हरियाणा से सभी डिपो कमेटी के प्रधान सचिव कैशियर एवं सब डिपो कमेटी के प्रधान सचिव कैशियर मीटिंग में सर्व सहमति निर्णय लिया। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन स्वतंत्रता आंदोलन जारी रखते हुए कर्मचारियों के मांग मुद्दों पर गंभीरता से विचार विमर्श कर आगामी आंदोलन की तैयारी करेगे।         

      मीटिंग में प्रस्ताव पास किया गया कि हरियाणा में नगर निगम ,नगर पालिका, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी एवं गेस्ट टीचरों सहीत पटवारी के आंदोलन को समर्थन करने का भी प्रस्ताव पास किया गया। वहीं कच्चे कर्मचारियों से  पक्का करवाने का प्रोफार्मा भरवाने की समीक्षा करते हुए आगामी दिनों में सभी कच्चे कर्मचारियों से पक्का होने का परफॉर्मा भरवाया जाएगा ।सर्व कर्मचारी संघ  हरियाणा के आवाहन पर जिला वार प्रदर्शनों में सभी डिपो से हिस्सेदारी सुनिश्चित करेंगे।3 सितंबर 2026 को फरीदाबाद में राजसव एवं आपदा प्रबंधन सहऱी निकाय मंत्री विपुल गोयल के निवास स्थान पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदर्शन में रोडवेज के कर्मचारी भारी संख्या में भाग लेंगे।

      मीटिंग में वरिष्ठु उपप्रधान शिव कुमार श्योराण ,उप महासचिव पवन शर्मा, उपप्रधान जयकुंवार दहिया, राज्य कौषाधयक्ष सुशील ईककश, कार्यालय सचिव सतबीर मुंडाल‌, विरेंद्र फरीदाबाद, महिपाल सोढ़ी आदि कर्मचारियों ने भागीदारी सुनिश्चित की एवं सभी राज्य कमेटी के पदाधिकारी ने मिटिंग में संबोधित किया ।

     जारी कर्ता सुमेर सिवाच 

महासचिव संपर्क सूत्र 9813444374                       

*हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रजि ०न०1*

   (सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ & AIRTWF)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!