हरियाणा के जींद शहर से भट्ठा संचालक सीएम नायब सैनी और डीजीपी अजय सिंघल से मिलने पहुंचे। भट्ठा संचालकों ने अधिकारियों को बताया कि लॉरेंस गैंग के नाम पर व्यापारियों से फिरौती की जा रही है।

जींद के ओम भट्ठा संचालक अनूप सिंह ने बताया कि 24 मार्च को उन्हें 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के लिए कॉल आई थी। उसी दिन रात करीब 9 बजे उसी नंबर से वॉट्सएप कॉल के माध्यम से फिरौती की मांग दोहराई गई। आरोपी ने कहा कि वह लॉरेंस गैंग से रणदीप मलिक बोल रहा है और पैसे जल्द से जल्द देने की चेतावनी दी।

लगातार धमकियों के चलते भट्ठा संचालक और उनके परिवार में डर का माहौल है। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जिस नंबर से कॉल आई थी, उसकी जांच शुरू कर दी गई है।

रोहतक और जींद से आए भट्ठा मालिकों व आढ़तियों ने सीएम से मुलाकात के बाद बताया कि सीएम ने उन्हें डीजीपी से मिलने का निर्देश दिया था। इसके बाद वे डीजीपी से मिले, जिन्होंने आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। उम्मीद जताई जा रही है कि अब व्यापारियों के साथ इस प्रकार की धमकी भरी कॉल नहीं आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!