टीवी के चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 13वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इससे पहले ही ये खूब खुर्खियों में है। शो में इस बार डिजिटल सेलेक्शन और स्क्रीनिंग प्रोसेस को अपनाया गया। इस शो के अब तक 12 सीजन प्रसारित हो चुके हैं और अब 13वां सीजन बहुत जल्द टीवी पर आने वाला है। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन भी शो होस्ट करते नजर आएंगे। अभी हाल ही में अमिताभ बच्चन ने केबीसी 13 का प्रोमो सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है। कौन बनेगा करोड़पति प्रोमो दो हिस्सों जारी किया गया है। जिसका केवल पहला हिस्सा ही फिलहाल दिखाया गया है और जल्द ही दूसरा पार्ट भी साझा किया जाएगा।
अमिताभ बच्चन ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर कौन बनेगा करोड़पति यानि केबीसी का प्रोमो शेयर कर जानकारी दी कि जल्द ही इसका 13वां सीजन आने वाला है। प्रोमो साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, ‘वापस आ रहे हैं…..केबीसी पर।’ उन्होंने आगे लिखा कि इस प्रोमो का पार्ट दो जल्द आ रहा है, देखने के लिए बने रहिए।
T 3972 – वापस आ रहे हैं .. KBC पे ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 19, 2021
Wapas aa rahe hain … KBC pe ..#StayTunedForPart2 #ComingSoon #KBC13 @SonyTV pic.twitter.com/irFZUdoiE3
एक रिपोर्ट के अनुसार कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन 23 अगस्त से शुरू होगा। हालांकि इस खबर की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि 23 अगस्त से एक बार फिर अमिताभ बच्चन दर्शकों के सामने होंगे। बता दें कि कोरोना के माहौल को देखते हुए इस बार के फॉर्मेट में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। लाइफलाइन में से ऑडियंस पोल हटा दिया गया है। हालांकि मेकर्स इस सीजन को बाकी सीजन की तरह ही मजेदार बनाने की कोशिश में हैं। 10 मई से शो के रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे जिसमें अमिताभ अब तक कई सवाल पूछ चुके हैं।
अमिताभ बच्चन केबीसी सीजन 13 होस्ट करते ही नजर आएंगे ही साथ ही उनकी कई फिल्में भी रिलीज होने वाली है। अमिताभ फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी हैं। वहीं वो ‘झुंड’, ‘मेडे’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आएंगे। फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आने वाले हैं।

