हरियाणा के जिले करनाल में किसानों ने पुष्प वर्षा करते हुए लखीमपुर में मृत किसानों की अस्थियां प्रवाहित की। जिलेभर के किसान कैथल रोड स्थित गुरुद्वारा में इकट्ठे हुए, दो दिन पहले से पहुंची मृत किसानों की अस्थियों को पश्चिमी यमुना नहर में लेकर जाया गया। इस दौरान किसानों ने वाहेगुरु सतनाम का जाप किया और पुष्प वर्षा भी की। पश्चिमी यमुना नहर में अस्थियां प्रवाहित करके आत्मा की शांति की कामना की।
किसान रामपाल चहल, बहादुर मैहला, हैप्पी सिंह ने कहा कि किसान का जो भी मामला लखीमपुर पर हो रहा है। उसकाे शांति पूर्वक चलने देना चाहिए। सरकार काेई भी ऐसा दुर्व्यवहार किसानों से न करे, जिससे उनको नुकसान हो और किसानों की तरफ से भी काेई गलत हरकत नहीं होनी चाहिए। हम और अस्थियां नहीं प्रवाह करना चाहते। दोनों तरफ से नुकसान हमारे देश का ही है। आज लखीमपुर में शहीद किसानों की अस्थियां पश्चिमी यमुना में प्रवाहित किया गया।हम शहीदी देने वाले किसानों का नमन करते हैं। सरकार से अपील करते हैं कि तीन कृषि कानूनों का रद्द किया जाए।
किसानों ने बताया कि जो यूपी में मंत्री के बेटे ने प्लान के तहत गाड़ी से कुचलकर किसान व पत्रकार को शहीद किया था। उनकी अस्थियों को देश के अलग-अलग कोनों में भेजा रहा है। हर जिले में उनकी अस्थियां भेजी जाएंगे। किसान उनकी इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। हर जिले का समय अलग-अलग रखा गया है।
