कांवड़ यात्रा-2022: उत्तराखंड जाने वाले कांवड़ियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन के कांवड़ियों को उत्तराखंड में एंट्री नहीं मिलेगी। आज अंबाला पुलिस प्रशासन ने भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

अंबाला पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस प्रशासन द्वारा जारी पोर्टल का लिंक https://policecitizenportal.uk.gov.in/Kavad जारी किया है। बताया कि यह पोर्टल खोलने के बाद एक मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करना होगा।

पोर्टल पर अपना नाम, पिता का नाम, आधार कार्ड नंबर, घर का पता, हरिद्वार आने व वहां से जाने की तिथि, ग्रुप में सदस्यों की संख्या और वाहन नंबर भी रजिस्टर्ड कराएं। इसके पश्चात एक रजिस्ट्रेशन नंबर जारी होगा, जिसके आधार पर उत्तराखंड में एंट्री होगी।

एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए सभी थाना, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस जल्द ही रूट प्लान तैयार करेगी, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। कांवड यात्रा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उत्तराखंड पुलिस द्वारा जारी पोर्टल पर पंजीकरण बारे कांवड़ियों को जागरूक किया जा रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!