प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तीनों किसान कानून वापस लेने का बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने देश के नाम संदेश देने के दौरान तीनों बिल वापस लेने के फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि संसद के इस शीतकालीन सत्र के दौरान निरस्त करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। उनके इस फैसले की घोषणा के बाद हर तरफ उनकी तरीफ़ें हो रही हैं। हालांकि विपक्षी नेताओं ने फैसले इस कदम के लिए आभार व्यक्त कर रहे हैं। 

राजनेताओं के साथ-साथ फिल्म जगत के कई हस्तियों ने भी राय सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। कानून के वापसी पर विवादों से घिरी बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपनी राय रखी है। उन्होंने इस फैसले पर निराशा व्यक्त की है। 

इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि “बेहद दुखद, शर्मनाक और पूरी तरह से गलत… अगर संसद में बैठी सरकार के बजाय गलियों में बैठे लोग कानून बनाना शुरू कर दें तो यह भी एक जिहादी देश है। उन सभी लोगों को बधाई जिनको ऐसा देश चाहिए।”

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!