Latest Panchkula News (पंचकूला न्यूज़): पढ़ें 1 सितम्बर के ताज़ा समाचार  दैनिक भास्कर पर

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी ) का जवान दो माह से लापता है। यह जवान जून माह में एक माह की छुट्टी लेकर घर आया था। छुट्टी पूरी होने पर जुलाई में वह घर से ड्यूटी जाने के लिए रवाना हुआ, लेकिन इसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हुआ।

अब पंचकूला स्थित 50वीं वाहिनी आईटीबीपी से परिवार को पत्र मिलने के बाद पर मामला का खुलासा हुआ तो परिवार ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया कि जवान का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी पांच साल से अपने मायके में ही रह रही है।

फिलहाल, पुलिस ने उसके कॉल डिटेल्स और लोकेशन के आधार पर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आईटीबीपी हेडक्वार्टर से भी संपर्क कर जानकारी ली जा रही है।

फूलचंद ने बताया कि योगेश एक साल में तीसरी बार लापता हुआ है। इससे पहले वह दो बार लापता हो चुका, एक बार 15 दिन और दूसरी बार एक माह तक न तो घर पर आया न ही अपनी बटालियन गया। एक बार वह बाघोत के मेले में मिला था। वहीं दूसरी बार वह कनीना के अस्पताल में पैर का इलाज कराने आया, तब मिला था।

फूलचंद ने बताया कि अब बेटे का दो माह से कोई अता-पता नहीं है। उसकी तलाश उन्होंने कई जगह की है। उसके ससुराल के अलावा अन्य कई जगह रिश्तेदारियों में भी उसकी तलाश की है, मगर वह कहीं पर ही नहीं मिला।बताया कि पिछली दोनों बार वह बटालियन से लापता हुआ था, तब वहीं से एफआईआर हुई थी। इस बार यह यहां से लापता हो गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 127(6) के तहत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि जवान की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर सूचना भेजी गई है। सीसीटीएनएस के माध्यम से एफआईआर की प्रतियां संबंधित अधिकारियों और क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट को भेजी गई हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!