चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया गया है। इस धरने को लेकर किसानों ने काफी बड़ा कार्यक्रम तय कर रखा है। यह धरना व्यापक रहेगा। इसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे।
इसके लिए उन्होंने अपनी पूरी व्यवस्था कर रखी है। राशन बर्तन और अन्य जरूरी सामानों के साथ किसान धरना स्थल पर पहुंच चुके हैं। यह धरना 7 सितंबर तक चलेगा। किसानों ने मोहाली की तरफ गोल्फ क्लब के पास आई.आई.एस.ई.आर.-जगतपुरा रोड पर हजारों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर धरना लगाया है।
इस धरने में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि करीब 1000 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए किसान यहां पहुंचे हैं। किसान अपने जरूरत की पूरी व्यवस्था की है, साथ राशन, बर्तन, गैस सिलेंडर, मोटरसाइकिल और अन्य जरूरी सामान भी लेकर आए हैं। किसानों ने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क पर ही खड़ी कर दी हैं, जिससे अब यातायात प्रभावित होने की संभावना है
आपको बता दें कि पुलिस ने की बैरिकेडिंग, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को बताए रखने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर एक तरफ का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके चलते दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही अब सड़क के एक ही तरफ से हो रही है।
इसके अलावा आई.आई.एस.ई.आर. चौक से बेस्टेक मॉल (फेज-11), मोहाली होते हुए जगतपुरा से चंडीगढ़ जाने वाली सड़क आज बंद रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
- चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का बड़ा धरना, 1000 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचे हजारों किसान; ट्रैफिक डायवर्ट
- मंडला में NH-30 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत; पहचान में जुटी पुलिस
- चोरी पर तंज : भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री साय से कहा – ‘यह सही समय है जब आप इस गृहमंत्री को विदा कर दें’
- सिंधु जल संधि पर फैसला सुनाने वाले PCA के 5 में से 2 जजों का सीधा पाकिस्तान से कनेक्शन, जाने पूरी बात

