राजधानी दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल सरकार लगातार भ्रष्टाचार के मामलों में घिरती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से लेकर डिप्टी सीएम मनीष सीसोदिआ के खिलाफ CBI ने केस दर्ज कर रखा है। वहीं अब 1,000 बसों की खरीद- फरोख्त को लेकर भी के भ्रष्टाचार मामले में सरकार घिरती जा रही है और CBI ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
दिल्ली परिवहन निगम DTC द्वारा बसों की खरीद के वार्षिक रखरखाव अनुबंध AMC में भ्रष्टाचार का मामला इस साल March में दिल्ली विधानसभा में भाजपा द्वारा उठाया गया था। जून में पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा गठित तीन सदस्यीय सीमित ने एएमसी में प्रक्रियागत खामियां पाई थी और इसे खत्म करने की सिफारिश की थी।
अधिकारियों ने कहा कि उपराज्यपाल ने मामले के विचार के लिए गृह मंत्रालय के पास भेजा था। उन्होंने कहा कि शिकायत में आरोप का पता लगाने के लिए प्रारंभिक कदम है कि क्या वे प्रथमदृष्टया प्राथमिकी के योग्य का अपराध का संकेत देते है।
