रेल विभाग हमेशा से ही यात्रियों की सुविधा के लिए काम करता आया है। इसी दिशा में अब देश के कईस्टेशन को आधुनिक तकनीकों से ही जोड़ा जा रहा है। बता दें कि इन सभी स्टेशनों पर वे तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिनसे लोगों को यात्रा करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। कुछ स्टेशनों पर टिकट लेने के लिए अभी भी लोगों को लंबी- लंबी लाइनो मे खड़ा होना पड़ता है, जो यात्रियों के लिए काफी कष्टदायक है।
रेलवे विभाग ने यात्रियों की इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए कई रेलवे स्टेशनों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की शुरुआत की है। रेलवे विभाग की तरफ से अब लंबी यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकटबुक करवाने की सुविधा शुरू कर दी गई है। पहले लोगों को अपनी टिकट रिजर्व करवाने के लिए रेलवे स्टेशनों के धक्के खाने पड़ते थे, अब वह ऑनलाइन ही अपनी टिकट बुक कर पाएंगे।
अब लोग अपनी यात्रा के लिए पहले से ही ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक करवा लेते हैं। इसी दिशा में अब रेल विभाग ने कई स्टेशनों पर दैनिक यात्रियों के लिए टिकट मशीनें लगाई है, ताकि वह लंबी लाइनों में लगने की बजाय आसानी से मशीनों के जरिए टिकट लेकर अपनी यात्रा कर सकें। हरियाणा के जींद जिले के रेलवे स्टेशन पर भी टिकट वेंडिंग मशीन लगाई गई है।
आप Debit Card के जरिए भी आसानी से टिकट खरीद सकते हैं, इससे आपको खुले पैसों की भी दिक्कत नहीं होगी। जींद जंक्शनरेलवे स्टेशन को टिकट वेल्डिंग मशीन की सुविधा से जोड़ा गया है, इसके लिए वहां पर एक कर्मचारी भी तैनात किया गया है। जो मशीन के पास बैठकर तत्काल रुप से यात्रियों को टिकट देगा।
