12 साल बाद होने वाले कुंभ मेले में हर बार बहुत कुछ ऐसा देखने को मिलता है जो पहले कभी ना देखा ना सुना। जहां कल एक खबर आई थी महाकुंभ ने 27 साल बाद एक परिवार को उनका खोया हुआ सदस्य मिला दिया तो वहीं अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन आपका इंसानियत पर से भरोसा उठ जाएगा।

कहा जाता है कि महाकुंभ में गंगा  की डुबकी लगाने से सभी पाप धुल जाते हैं लेकिन इस पावन मौके पर एक बेटे ने ऐसा पाप किया है जो कभी भी धुल नहीं सकता। वह अपने बुजुर्ग माता-पिता को महाकुंभ मेले में छोड़कर चला गया। जिन माता-पिता ने उसे प्यार और त्याग के साथ पाला-पोसा आज वही उसके लिए बोझ बन गए। हैरानी की बात तो य है कि उनके एक नहीं बल्कि तीन बेटे हैं, इसके बावजूद वह आज ठाेकरें खाने को मजबूर हैं।

साेशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बुजुर्ग दंपत्ति बता रहे हैं कि उनके बच्चे उन्हें कुंभ मेले में छोड़कर चले गए हैं। सर्द रात में उन्हें कंबल ओढ़े बैठे देखा गया।  जब उनसे पूछा गया कि उन्हें अकेला क्यों छोड़ा गया, तो दंपत्ति ने बताया कि उनके बेटे की पत्नी उनके साथ बुरा व्यवहार करती है। ऐसे में एक दयालु व्यक्ति ने उन्हें आवश्यक धनराशि देकर उन्हें किसी आश्रम  में ले जाने की बात करता है, लेकिन वह दोनों कुंभ में रहने पर ही अड़े रहे। इस वीडियो  के सामने आने के बाद लोग इस बात से हैरान हैं कि कोई अपने माता- पिता के साथ ऐसा कैसे कर सकता  है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!