रोहतक पुलिस में कार्यरत स.उप.नि. जयदीप ने मैसूर, कर्नाटक में रोहतक पुलिस का नाम रोशन किया है। स.उप.नि. जयदीप ने 44 नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 (मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) मे स.उप.नि. जयदीप ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री नरेन्द्र बिजारणिया ने आज जयदीप को सम्मानित किया है तथा प्रशंसा पत्र से भी नवाजा है। दिनांक 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मैसूर, कर्नाटक मे हुये खेलो के दौरान 4*400 मीटर रिले मे जयदीप ने दूसरा स्थान हासिल किया।

पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र बिजारणिया ने सहायक उप निरीक्षक जयदीप को बधाई देते हुए कहा कि रोहतक पुलिस के लिए यह गर्व की बात है। जयदीप ने अपनी कड़ी मेहनत से रोहतक पुलिस, रोशन किया है। उन्होंने कहा कि जयदीप ने अपने परिवार व नौकरी के साथ-2 अपने खेल पर भी ध्यान दिया है। लगन व कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। युवा भी अपना लक्ष्य निर्धारित कर लगन व कड़ी मेहनत से कार्य करे। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने जयदीप को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!