रोहतक के सुनारिया क्षेत्र में एक ड्राइवर ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। वहां से गुजर रहे लोगों ने पेड़ से शव को लटके देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गांव सुडाना निवासी सत्यनारायण (45) के रूप में हुई है। वह ट्रक ड्राइवर था और अविवाहित होने के चलते घर से लंबे समय तक बाहर रहता था।

पुलिस के अनुसार, मृतक का शव एक-दो दिन पुराना लग रहा है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सत्यनारायण ने पहले ही फंदा लगा लिया था, लेकिन सुनसान क्षेत्र में होने के कारण किसी को दिखाई नहीं दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुलाया। परिवार वालों ने बताया कि सत्यनारायण ट्रक चालक था। ‌वह कई दिनों से घर नहीं गया था। उसकी नौकरी भी छुट्टी हुई थी। जिसके बाद वह मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा चला रहा था।

शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि सुनारिया क्षेत्र में एक व्यक्ति फंदे पर लटका हुआ होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुटी। परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!