रोहतक के थाना कलानौर एरिया से दो बच्चों की मां द्वारा घर से सोने-चांदी के आभूषण व रुपए लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। परिवार वालों ने पहले तो महिला को रिश्तेदारों और आसपास तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो महिला के पति ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके महिला की तलाश शुरू कर दी।

जिला भिवानी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2008 में जिला हिसार के एक गांव निवासी महिला के साथ हु्ई थी। उन्हें दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की भी है। फिलहाल वे कलानौर थाना क्षेत्र में रहते हैं। 16 जून को उसकी पत्नी घर बिना बताए लापता हो गई। जब घर को चेक किया तो पाया कि घर से आभूषण व रुपए भी गायब हैं।

सामान संभाला तो देखा कि कानों के एक जोड़ी झुमके, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, पाजेब, चुटकी, चांदी की अंगूठी व 2 हजार रुपए नहीं मिले। जिन्हें उसकी पत्नी ले गई। उसने अपनी पत्नी की रिश्तेदारों में भी तलाश की, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस को इसकी शिकायत दे दी।

कलानौर थाना के जांच अधिकारी विकास ने बताया कि महिला घर से आभूषण व रुपए लेकर लापता होने का मामला दर्ज किया है। महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम तलाश में जुट गई है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!