रोहतक जिले के महम क्षेत्र के गांव घरौठी की सुशीला देवी के साथ साइबर ठगों ने 95 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। महिला ने लाखन माजरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात जालसाज पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जालसाज की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गांव घरौठी की सुशीला देवी के खाते से पहले 3 हजार रुपए की गलत ट्रांजैक्शन हुई। इसके बाद उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा का कस्टमर केयर नंबर गूगल से सर्च किया। वहीं फोन करने पर दूसरी तरफ से व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। उसने जो निर्देश दिए, महिला उन्हें करती गईं। कुछ देर बाद सुशीला देवी के फोन पर मैसेज आया।
उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 95 हजार रुपए निकल चुके थे। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन शुरू कर दी गई है।
