सोनीपत में किसान दूसरे दिन भी 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा हुआ है। करीब 24 घंटे से वह टावर पर बैठकर अनशन कर रहा है। किसान अपने घर पर बुजडोजर कार्रवाई का विरोध कर रहा है। उसने कहा कि जब तक कोई बड़ा अफसर कार्रवाई न करने का लिखित आश्वासन या दूसरी जगह जमीन नहीं देता वह नीचे नहीं उतरेगा।
प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में इलाके की महिलाएं भी सड़क पर विरोध कर रही हैं। वहीं, गांव के लोगों ने भी पंचायत की बैठक बुला ली है। जिसमें जेजेपी के जिला अध्यक्ष अशोक सरोहा मौके पर पहुंचे और किसानों का खुलकर समर्थन किया।
