रोहतक पुलिस ने हाल किरायदार शास्त्री नगर निवासी अपनी पत्नी की चाक़ू से वार कर हत्या करने की वारदात को हल करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

उप पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र ने बताया कि दिनांक 13.04.2023 को पुलिस को सूचना मिली की जींद रोड रेलवे पुल के पास बने कमरे में एक महिला की लाश पड़ी हुई है।पुलिस टीम ने तुरंत मौक़े पर पहुँच कर जांच शुरू की। मृतक महिला की पहचान राजवंती पत्नी विजय निवासी बिहार हाल किरायेदार शास्त्री नगर के रूप में हुई। मृतक महिला के पति विजय की शिकायत के आधार पर थाना शहर रोहतक में अज्ञात युवक के ख़िलाफ़ अभियोग अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि राजवंती की शादी साल 2007 में बिहार निवासी विजय के साथ हुई। विजय करीब 12 साल सेअपने बच्चों सहित रोहतक शहर में रह रहा है और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। विजय ने ड्यूटी पर जाने से पहले अपनी पत्नी राजवंती को 2600 रुपया किस्त भरने के लिए अपनी पत्नी को दिए और कंपनी में चला गया। दिनांक 13.04.2023 को हिसार फ्लाईओवर के साथ बने कमरे में राजवंती मृत अवस्था में पड़ी हुई मिली। 

मामले की जांच पुलिस चौकी इन्द्रा कालोनी प्रभारी उप.नि नफे सिंह द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 16.04.2023 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी पति विजय पुत्र जगन्नाथ निवासी रुपणी मठ जिला मोतिहारी बिहार हाल किरायेदार शास्त्रीनगर रोहतक को गिरफ़्तार किया गया है। दौराने जाँच सामने आया कि आरोपी पति ने पैसों की कहासुनी को लेकर अपनी पत्नी राजवंती की हत्या करने की वारदात अंजाम दिया। आरोपी की 13 अप्रैल को सुबह पर अपनी पत्नी के साथ पैसों को लेकर झगड़ा हुआ। पत्नी ने पति के पीछे कम्पनी में जाकर पैसे लेने बारे बात कही। आरोपी पति कम्पनी में अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए अपने घर से चाक़ू लेकर निकला और रास्ते में जींद रोड रेलवे पुल के पास ख़ाली प्लॉट में बने कमरे में अपनी पत्नी का पीछे पीछे आने का इंतज़ार करने लगा। कुछ देर बाद राजवंती अपने पति के पीछे आयी वे दोनों में पैसो को लेकर बातें हुई। आरोपी ने तैश मे आकर अपनी जेब से चाकू निकाला व राजवंती के गले पर चाक़ू से वार कर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपी पर किसी को शक ना हो वह कम्पनी में अपनी ड्यूटी करने चला गया। राजवंती की लाश मिलने के बाद आरोपी मौक़े से फ़रार हो गया। 

गिरफ्तार आरोपीः-

विजय पुत्र जगन्नाथ निवासी रुपणी मठ जिला मोतिहारी बिहार हाल किरायदार शास्त्रीनगर रोहतक 

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या  276 दिनांक 13.04.2023 धारा 302/182/211 भा.द.स. थाना शहर रोहतक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!