रोहतक के SP हिमांशु गर्ग ने थाना IMT का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने थाने का रिकॉर्ड चेक किया। इस दौरान उन्होंने थाने के स्टाफ को सख्त दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अनुसंधान कार्य व अन्य कानून व्यवस्था से संबंधित कार्यों बारे दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान सांपला के DSP यशपाल सिंह, IMT थाना प्रभारी SI हवा कौर व पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

SP हिमांशु गर्ग ने कहा कि शिकायत मिलने पर तुरंत नियमानुसार कार्रवाई करें। निष्पक्षता के साथ जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करें। शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता के साथ ले। न्याय दिलाने के हर संभव प्रयास करें। आमजन से सभ्य व्यवहार करें तथा अपनी भाषा पर संयम रखे। गश्त व नाकाबंदी के दौरान गहनता से जांच करें।

एसपी ने कहा कि सभी अपना काम ईमानदारी से करें। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व हंगामा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। मादक पदार्थ व अवैध हथियार रखने तथा बेचने वालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई करें। अभियोगों का अनुसंधान गहनता से व निष्पक्ष जांच करे। अपने इलाके में रहने वाले आदतन अपराधियों पर निगरानी रखें।

उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वालों को सम्मानित तथा काम में कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों पर तुरंत नियमानुसार कार्यवाही करें। पुलिस कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए निरंतर प्रयास करें। लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!