देशभर में 13 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इसके अगले दिन 14 मार्च शुक्रवार को दुल्हंडी मनाई जाएगी। होली के दिन आप दिल्ली-एनसीआर में घर से बाहर​ निकलने का प्लान बना रहे है तो अलर्ट हो जाए। होली को लेकर दिल्ली मेट्रो का नया शेड्यूल जारी किया है। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि 14 मार्च को होली वाले दिन मेट्रो सर्विस दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी। DMRC ने यात्रियों को इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपने सफर की योजना बनाने की सलाह दी है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में भी होली वाले दिन 14 मार्च मेट्रो सेवाएं के समय में बदलाव किया गया है। होली के मौके पर लखनऊ ​मेट्रो ट्रेन सर्विस 2:30 बजे से शुरू होगी, जो रात 10:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (UPMRC) ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से ट्रेन सर्विस दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और रात 10:30 बजे तक चलेगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने गोल्डन लाइन परियोजना के चौथे चरण का काम पूरा कर लिया है। चौ​थे चरण के तहत किशनगढ़ और वसंत कुंज स्टेशनों के बीच सुरंग बनाने का काम सफलतापूर्वक हो गया है। यह तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर का हिस्सा है। 19.34 किलोमीटर लंबे भूमिगत कॉरिडोर के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम है। वसंत कुंज स्टेशन साइट पर सुरंग खोदने वाली मशीन (TBM) ने खुदाई का काम पूरा किया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!