हाल ही में बॉलीवुड के फिल्ममेकर पहलाज निहलानी के निधन के बाद अब हरियाणवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणवी फोक आर्टिस्ट कलाकार पेप्सी शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहे, जो इस इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकारों में से एक गिने जाते रहे हैं। बताया जाता है कि सीने में दर्द उठा और इसके बाद हॉस्पिटलाइज कराया गया। आखिरकार इलाज के दौरान ही उनकी जान चली गई।

बताया जाता है कि पेप्सी शर्मा गाजियाबाद जिले के निवाड़ी क्षेत्र स्थित पतला गांव के रहने वाले थे। ग्रामीण माहौल से निकलकर उन्होंने हरियाणवी लोक कला और रागिनी गायन में अपनी अलग पहचान बनाई थी।
पेप्सी शर्मा उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में मंच पर अपने फॉर्मेंस के लिए फेमस रहे हैं। उनके परफॉर्मेंस को ग्रामीण और लोक संस्कृति से जुड़े लोग बेहद पसंद किया करते थे।
बता दें कि पेप्सी शर्मा तरह कई तरह के मंच आयोजनों, मेलों और रागिनी इवेंट में परफॉर्म करते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों ने सोशल मीडिया पर दुख जताना शुरू कर दिया है। हरियाणवी इंडस्ट्री में इसे कभी भरपाई न होने वाला नुकसान बता रहे हैं।
पेप्सी शर्मा ने हरियाणा की स्टार रहीं सपना चौधरी के साथ भी खूब दंगल परफॉर्म किया है। साल 2017 में सपना चौधरी और पेप्सी शर्मा के बीच रागिनी कॉम्पिटिशन भी हुआ था जिसका वीडियो ‘सोनोटेक पंजाबी’ ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था। इस वीडियो को अब तक 5.5 मिलियन लोग देख चुके हैं।