हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली 28 वर्षीय नैना की मौत ने एक बार फिर रिश्तों के अंदर छिपे दर्द को उजागर कर दिया है। ससुराल के कमरे में फंदे से लटकी मिली नैना ने मन की यह पीड़ा सोशल मीडिया पर बयां की। सुसाइड करने से पहले डाली गई यह पोस्ट अब सामने आई है। इसमें नैना ने लिखा- “मुझे किसी ने नहीं समझा, काश मुझे समझ पाते”। इस पोस्ट के साथ उसने सेड सॉन्ग भी लगाया, जिसके बोल हैं-

बता दें कि यमुनानगर के जगाधरी निवासी नैना ने 22 अप्रैल को अंबाला जिले के गांव कुराली में अपनी ससुराल में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। माता-पिता के अनुसार, ससुराल पक्ष से मतभेद के चलते नैना अपने छह साल के बेटे के साथ मायके आ गई थी।

इसे लेकर पंचायतें हुई, जिसके चलते वह 15 दिन पूर्व फिर से ससुराल चल गई। इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!