हरियाणा में लगातार बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। समर वेकेशन की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बीच बुधवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया।

स्कूलों में 1 जून से गर्मियों की छुट्टियां शुरू होनी थी। लू के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए इसे 6 दिन एडवांस किया गया है।

सरकार का भीषण गर्मी के बीच स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट: हरियाणा में इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। कई शहरों में आसमान से आग बरस रही है और लू से हालात बदतर हो गए हैं। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य में पहली बार भीषण लू का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।
  • रोहतक राज्य में सबसे गर्म: बुधवार को रोहतक राज्य में सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी इस जानलेवा गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
  • एडवाइजरी जारीः हरियाणा के कम से कम 7 प्रमुख शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है। इनमें सबसे बेहाल करने वाली स्थिति रोहतक और सिरसा की रही। गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाजरी जारी कर चेताया है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घरों से बाहर ना निकलें। आने वाली 25 तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
  • 25 मई से नौतपा: हरियाणा में 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक चलेगा। इस दौरान भयंकर गर्मी और लू (हीटवेव) का प्रकोप रहता है। प्रदेश में कई जिलों का तापमान 45°C से 47°C के पार पहुंच रहा है और नौतपा में पारा और भी अधिक बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!