Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा- स्कूलों में 25 मई से गर्मियों की छुट्टियां:लू के ऑरेंज अलर्ट के चलते 6 दिन एडवांस समर वेकेशन, CM-शिक्षा मंत्री की मीटिंग में फैसला

हरियाणा में लगातार बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। समर वेकेशन की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बीच बुधवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया।

स्कूलों में 1 जून से गर्मियों की छुट्टियां शुरू होनी थी। लू के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए इसे 6 दिन एडवांस किया गया है।

सरकार का भीषण गर्मी के बीच स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Exit mobile version