झज्जर के बहादुरगढ़ में एक युवती की हत्या कर दी गई। उसके फेसबुक फ्रेंड पर भी तेजधार हथियार से हमला किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती ने कॉल कर युवक को मिलने बुलाया था।

युवती का पीछा कर रहे 2 अन्य युवकों ने उसकी हत्या कर दी। हमले में घायल उसके फ्रेंड की हालत सीरियस बनी हुई है। पुलिस टीम ने मौके पर युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर सैंपल कलेक्ट कर रही है।

मृतक युवती मधु (18) बिहार की रहने वाली थी। फिलहाल बहादुरगढ़ के शक्तिनगर में किराए के मकान में रह रही थी। मधु ने फतेहाबाद के समैन गांव निवासी फेसबुक फ्रेंड अभिषेक को कॉल कर बहादुरगढ़ मिलने के लिए बुलाया था।

अभिषेक टोहाना से ट्रेन में बैठकर बहादुरगढ़ पहुंचा। इसके बाद दोनों नहर किनारे ताऊ देवी लाल पहुंचे। वहां कुछ देर बैठकर बातें की। इसी दौरान पीछे से आए 2 युवकों ने मधु पर हमला कर दिया। तेजधार हथियार से उसके गले और हाथ पर कई वार किए।

पुलिस ने क्राइम सीन देखकर आशंका जताई है कि अभिषेक के साथ भी मारपीट की गई। उसके शरीर पर भी चोट के कई निशान है। वहीं मधु के गले पर गहरा घाव मिला है। हमले में मधु की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों की दोस्ती जनवरी महीने में फेसबुक के जरिए हुई थी। डीसीपी मयंक मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हत्या किस वजह से हुई और आरोपी कौन हैं, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। घायल युवक फिलहाल अधिक जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!