हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को सीएम बनने के बाद पहली बार रोहतक पहुंचे। यहां सेक्टर 36ए स्थित भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश चुनाव प्रचार समिति की बैठक ली। बैठक में हरियाणा के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, हरियाणा भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सांसद सुरेंद्र नागर, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा आदि मौजूद रहे। इस दौरान सीएम नायब सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर कटाक्ष किए।

नायब सैनी ने कहा कि हुड्‌डा-पिता पुत्र पिछले चुनाव में भी यह कहते थे, कि रोहतक लोकसभा की सीट जीतकर हरियाणा में कांग्रेस की सत्ता बनेगी, लेकिन दोनों बाबू-बेटा को पता चल गया कि क्या हुआ था। आखिरी फैसला जनता के हाथ में होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान जिस तरह से भ्रष्टाचार हुआ, उसे जनता भली-भांति जान चुकी है। जनता को यह भी पता है कि अगर कांग्रेस की सरकार बन गई तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस सरकार के दौरान तो जनता को केवल लाइनों में लगना पड़ता था, जबकि मौजूदा मोदी सरकार के दौरान लोगों को घर बैठे योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश में जिस तरह से मोदी सरकार की नीतियों के चलते वातावरण अनुकूल बना हुआ है। रोहतक सीट को लेकर कहा कि यह उनके लिए कोई चुनौती नहीं है।

सीएम सैनी ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है और उनका लक्ष्य मोदी सरकार व मनोहर लाल सरकार के दौरान जो काम किए गए हैं उनको आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि आज जो प्रदेश चुनाव प्रचार समिति की बैठक हुई है। उसमें यह मंथन किया गया है कि किस तरह से लोकसभा की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की जाए। साथ ही कहा कि जल्द ही बची हुई हरियाणा की 4 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगीजाएगी

नायब सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व को फैसला लेना है। जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। वहीं पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की नाराजगी पर कहा कि कोई भी नाराज नहीं हैं। अनिल विज वरिष्ठ नेता है, उनका मार्गदर्शन मिलता है और आगे भी मिलेगा। वे खुद ही अनिल विज से मिलेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!