चंडीगढ़ पीजीआई ने डॉक्टरों की लेट लतीफी की वजह से ओपीडी में मरीजों के चेकअप में देरी की समस्या आ रही है। ऐसे कुछ डॉक्टरों के देरी से पहुंचने की जानकारी पीजीआई प्रशासन के सामने आई। तो उस पर अंकुश लगाने के लिए उन्होंने एक सर्कुलर जारी कर दिया है। पीजीआई प्रशासन ने देरी से पहुंचने वाले डॉक्टरों को अब समय पर अपने डिपार्टमेंट या ओपीडी में पहुंचने के लिए यह सर्कुलर जारी किया है।
पीजीआई प्रशासन ने शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच के लिए एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने जब जांच की तो पता चला कि कुछ फैकल्टी 12:00 बजे तक अपने डिपार्टमेंट में नहीं पहुंचती है। इसकी वजह से मरीज को परेशान हो रही थी। इन डॉक्टरों की देरी की वजह से ओपीडी के साथ-साथ अस्पताल में भर्ती मरीज के राउंड लेने में भी परेशानी आ रही थी। इस कारण प्रशासन ने यह सर्कुलर जारी किया है।
पिछले कुछ सालों से पीजीआई में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर रोज ओपीडी में मरीजों की संख्या 8 से 10 हजार तक रहती है। लेकिन पिछले दिनों यह आंकड़ा 10000 पार कर चुका है। पिछले बुधवार को ओपीडी में कुल मरीजों की संख्या 11450 तक पहुंच गई थी।
