रोहतक की ADC वैशाली सिंह ने विकास भवन स्थित सभागार में लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले के विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने कार्यालयों में चुनाव आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करें। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालय में किसी राजनीतिक इमेज या सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से युक्त कैलेंडर, बैनर इत्यादि ना लगा हो।

वैशाली सिंह ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने कार्यालयों में कार्यरत स्टाफ की अपडेट रिपोर्ट चुनाव कार्यालय में शीघ्र भिजवाएं। सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में कार्यालय समय के बाद तथा अवकाश के दिन कम से कम एक अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे तथा इसकी जानकारी चुनाव कार्यालय में भिजवाएंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 70 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग कर्मचारी को ही चुनाव ड्यूटी से छूट प्रदान की गई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी केवल गंभीर बीमारी से पीड़ित कर्मचारियों के चिकित्सा सर्टिफिकेट जारी करें। अधिकारी विभाग की सरकारी इमेल आईडी तथा सोशल मीडिया अकाउंट्स को नियमित रूप से चेक करें तथा अपने मोबाइल फोन ऑन रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यालयों में उपलब्ध उपकरणों जैसे कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, फैक्स मशीन, वाहन इत्यादि को दुरूस्त रखें तथा इन उपकरणों की सूची निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करवाएं।

वैशाली सिंह ने कहा अधिकारी अपने अधिनस्थ कर्मचारियों को लंबी छुट्टी ना दें। संबंधित विभाग अपने विश्राम गृहों में किसी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों के लिए बुकिंग ना करें। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि निगम के पोल पर राजनीतिक चुनाव प्रचार सामग्री जैसे बैनर, पोस्टर इत्यादि ना लगें। सभी विभागाध्यक्ष अपने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को चुनाव आदर्श आचार संहिता के बारे में जागरूक करें तथा यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालय का कोई भी कर्मचारी किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल न हो।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!