हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी सह-उत्तर मध्यमा तथा सेकेंडरी/सेकेंडरी-सह-पूर्व मध्यमा वार्षिक परीक्षा-2026 का परीक्षा परिणाम 12 व 14 मई को घोषित किया जा चुका है। जो परीक्षार्थी सीनियर सेकेंडरी व सेकेंडरी की कंपार्टमेंट/EIOP (Eligible for Improvement for Performance) एवं अतिरिक्त श्रेणी की परीक्षा जुलाई-2026 में प्रविष्ठ होना चाहते हैं।

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा जुलाई-2026 के लिए परीक्षार्थी 1000 रुपए बिना विलंब शुल्क सहित 20 मई से 28 मई तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद परीक्षार्थी 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ 29 मई से 2 जून तथा 300 रुपए विलंब शुल्क सहित 3 जून से 7 जून एवं एक हजार रुपए विलंब शुल्क सहित 8 से 11 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी उक्त परीक्षा के लिए समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित करें। अंतिम तिथि उपरान्त किसी भी प्रकार के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर बोर्ड की वेबसाइट पर जारी हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 एवं ई-मेल assec@bseh.org.in, assrs@bseh.org.in के माध्यम से संपर्क करते हुए समाधान करवाना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!