सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने जम्मू मंडल ने कटड़ा और हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इस ट्रेन की मदद से श्रद्धालुओं के लिए सफर करना काफी ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा.

अगर आप आने वाले दिनों में वैष्णों देवी यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए खुशखबरी हो सकती है. सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे के जम्मू मंडल ने कटड़ा और हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इस स्पेशल ट्रेन से श्रद्धालुओं के लिए सफर करना काफी ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा. केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ, हीरानगर और जम्मू क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि जम्मू और हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन चलाने की लंबे समय से की जा रही मांग को मंजूरी मिल गई है. आइए जानते हैं इस ट्रेन की टाइमिंग और जरूरी डिटेल.

ट्रेन संख्या 04606, 14 जून को शाम 6 बजकर 15 बजे कटड़ा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी. वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 04605, 15 जून को शाम 5:20 बजे हरिद्वार से चलेगी और अगले दिन सुबह 7 बजे कटड़ा पहुंचेगी.

इस विशेष ट्रेन का केवल एक ही फेरा निर्धारित किया गया है. इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर, जनरल, एसी थ्री-टियर और एसी टू-टियर के डिब्बे शामिल होंगे.

सोमवती अमावस्या हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व रखती है. इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए हरिद्वार जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा करते हैं. ऐसे अवसरों पर अतिरिक्त रेल सेवाएं यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!