रोहतक, 25 मई। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (डी.बी.ए.), रोहतक के तत्वावधान में चल रही 34 वीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के चौथे दिन अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 (बॉयज व गर्ल्स), मेन्स, वीमेन के सिंगल्स और डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के रोमांचक निर्णायक मुकाबले हुए।

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और तकनीकों का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेंद्र मलिक, टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर रितेश दलाल, सचिव उमेद शर्मा, सहित अन्य मौजूद रहे। उपस्थित अभिभावकों व खेल प्रेमियों ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

ज़िलाध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा। समापन सत्र में रोहतक के उपायुक्त सचिन गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि, विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।

ये रहे परिणाम-

सोमवार को हुए मुकाबलों की जानकारी देते हुए यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि

  • अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स के सेमी फाइनल में देवांगना और सृष्टि पहुंची।
  • प्राशी और देवांगना ने अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स के सेमी फाइनल में जगह बनाई।
  • अंडर-15 गर्ल्स सिंगल्स के सेमी फाइनल में अश्मी और प्राशी ने प्रवेश किया।
  • अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स के सेमी फाइनल में खुशी और अक्षिता ने जगह बनाई।
  • अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स के सेमी फाइनल में गरिमा कुंडू और सीरत बधवार पहुंचे।
  • अंडर-13 गर्ल्स डबल्स के सेमी फाइनल में न्याशा व प्राशी तथा एलिना व उदिता की जोड़ी ने जगह बनाई।
  • अंडर-15 गर्ल्स डबल्स के फाइनल में दक्षा व लयशा की जोड़ी ने जगह बनाई।
  • विमेन डबल्स के फाइनल में अक्षिता व खुशी की जोड़ी ने जगह बनाई।
  • मैन्ज सिंगल्स के सेमी फाइनल में वंश ने जगह बनाई।
  • यश व खुशी की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में प्रवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!