रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने नई अनाज मंडी में स्थित दुकान के पीछे मिली युवक की लाश के मामले मे शामिल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को 04 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 06.05.2026 को सुबह के समय पुलिस को सूचना मिली कि नई अनाज मंडी में स्थित दुकान नंबर 42/43 के पीछे कुडा करकंड के पडा है वंहा एक नौजवान युवक की लाश पडी है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक़े पर पहुँच कर जाँच शुरू की। मृतक युवक के शिनाख्त के प्रयास किए गए। शिनाब करने के लिए डेड बॉडी को पीजीआईएमएस डेड हाउस मे रखवाया गया। मृतक युवक की पहचान मोहित उर्फ मंरिडा पुत्र नवीन निवासी सांपला हाल किरायेदार राम नगर रोहतक के रुप मे हुई। मृतक युवक के भाई सचिन की शिकायत के आधार पर थाना शिवाजी कॉलोनी में अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मोहित खत्री ढाबा आर्य नगर मे काम करता था। दिनांक 05.05.2026 को रात के समय गीता मार्केट मे मोहित को चचेरे भाई गौरव ने देखा था। 

   मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौंकी नई अनाज मण्डी सह.उप.नि निकेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 24.05.2026 को आरोपी कृष्णा पुत्र त्रिभुवन निवासी गांव देहलिया जिला सितापुर उतर प्रदेश हाल किरायेदार न्यु राजेन्द्रा कालोनी रोहतक को गिरप्तार किया गया है वारदात मे शामिल रहे दो आरोपी अभय व राजन को गिरफ्तार कर 05 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर हासिल किया जा चुका है।     

वारदात का ख़ुलासा
जाँच में सामने आया कि आरोपी अनाज मंडी की दिवार के पीछे बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे जहाँ पर मृतक मोहित भी पहुँच गया। जिस दौरान आरोपियों की किसी बात को लेकर कहासुनी हुई है जिसके चलते आरोपियों ने मोहित की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. कृष्णा पुत्र त्रिभुवन निवासी गांव देहलिया जिला सितापुर उतर प्रदेश हाल किरायेदार न्यु राजेन्द्रा कालोनी रोहतक
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 175 दिनांक 06.05.2026 धारा 103(1), 238बी, 303(2), 317(2), 309(2), 3(5) बीएनएस थाना शिवाजी कॉलोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!