हरियाणा के बहादुरगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ESIC के एक मैनेजर को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी मैनेजर ने एक दिव्यांग कर्मचारी की सहायता राशि जारी करने के बदले 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान ACB टीम ने मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ACB अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!