हरियाणा के करनाल में पुलिस और कुख्यात शूटर परमीत के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली परमीत की टांग में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी परमीत दो हत्या की वारदातों को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर CIA-1 टीम ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में वह गोली लगने से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि परमीत के 5 साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि परमीत मौके से फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार CIA-1 टीम ने उसे मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और दोहरी हत्या की साजिश के पीछे उसका क्या मकसद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!