हरियाणा के झज्जर में रविवार देर रात बदमाशों और STF के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग की गई। काफी मशक्कत के बाद एसटीएफ की टीम ने बदमाश इंद्रपाल को घेरकर ढेर कर दिया।

मुठभेड़ में इंस्पेक्टर राकेश भी घायल हो गए। उनके हाथ में एक गोली लगी है। घायल इंस्पेक्टर को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर राजश्री भी मौके पर पहुंच गई हैं।

करीब 15 दिन पहले दुजाना गांव के खेतों में विजय सैनी नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इस हत्याकांड में आरोपी इंद्रपाल का नाम भी सामने आया था।

STF की टीम को विजय सैनी हत्याकांड के आरोपी इंद्रपाल की दुजाना गांव के पास लोकेशन मिली थी। एसटीएफ की टीम इंद्रपाल को ट्रैस करते हुए दुजाना पहुंच गई। जैसे ही एसटीएफ आरोपी को घेरने लगी, उसने गोली चलानी शुरू कर दी।

STF अधिकारियों का कहना है कि इंद्रपाल को सरेंडर करने के लिए कहा गया, मगर उसने गोली चला दी। इसके बाद सेल्फ डिफेंस में एसटीएफ की ओर से भी फायरिंग की गई। इस क्रॉस फायरिंग में एक गोली इंस्पेक्टर राकेश के हाथ पर लगी।

इसके बाद एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में इंद्रपाल को भी गोली लगी। पुलिस ने घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल इंस्पेक्टर राकेश का भी सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंद्रपाल विजय सैनी हत्याकांड में सामने आया था। इंद्रपाल मुख्य आरोपी संजय बिरधाना का राइट हैंड था। इस मामले में पुलिस पहले ही इंद्रपाल की गर्लफ्रैंड को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस कमिश्ननर राजश्री भी झज्जर नागरिक अस्पताल पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!