महम विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर हुई फायरिंग की वारदात का रोहतक पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात की साजिश थाईलैंड में बैठे एक कुख्यात अपराधी के इशारे पर रची गई थी, जिसके खिलाफ करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाखनमाजरा निवासी अमन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रविवार को मुठभेड़ के बाद काबू किया।
मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया का गुर्गा है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। सीआईए प्रभारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फायरिंग की वारदात में शामिल आरोपी लाखनमाजरा से खरकड़ा की ओर जा रहा है।
महम विधायक के कार्यालय पर फायरिंग मामले का 24 घंटे में खुलासा

पुलिस के अनुसार 20 जून को महम स्थित विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर देर रात फायरिंग की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी महम तनुज शर्मा के नेतृत्व में सीआईए और थाना पुलिस की आठ टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। रविवार को अपराध शाखा महम को सूचना मिली कि फायरिंग में शामिल मुख्य आरोपी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर हथियार के साथ घूम रहा है।