हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित HSIIDC क्षेत्र से मिट्टी चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में HSIIDC प्रबंधन की ओर से थाना IMT में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले में कुछ लोगों ने सीनियर मैनेजर पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, गांव खेड़ी साध निवासी जोगेंद्र ने HSIIDC के मैनेजर संदीप राहर को सूचना दी कि कुछ लोग जेसीबी और डंपरों की मदद से अवैध रूप से मिट्टी उठा रहे हैं। सूचना मिलते ही संदीप राहर मौके पर पहुंचे, जहां तीन डंपर और एक जेसीबी मिट्टी लोड करते हुए मिले। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मिट्टी उठाने में शामिल सभी आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गए।

HSIIDC के मैनेजर संदीप राहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मिट्‌टी चोरी करने के मामले में जब सूचना देने वाले जोगेंद्र से बात की, तो जोगेंद्र ने मामले में HSIIDC के सीनियर मैनेजर राजीव डागर पर खनन माफिया के साथ मिलीभगत करने के आरोप लगाए।

HSIIDC के मैनेजर संदीप राहर ने अपनी शिकायत में बताया कि मिट्‌टी चोरी करने के दौरान HSIIDC सीनियर मैनेजर राजीव डागर मौके पर ही मौजूद थे और उनके कहने पर ही मिट्‌टी उठाई जा रही थी। मामले में संदीप राहर ने पुलिस से केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।

थाना आईएमटी पुलिस ने बताया कि उन्हें HSIIDC में मिट्‌टी चोरी करने बारे में एक शिकायत मिली है। पुलिस मामले में अभी जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर जो गाड़ियों के नंबर दिए गए है, उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में जल्द आरोपियों को पकड़ लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!